1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. House Cleaning Vastu Tips

Vastu Tips । घर की साफ-सफाई के 9 वास्तु नियम

Vastu Shastra
घर की साफ सफाई तो हर कोई ग्रहणी नियमित रूप से करती ही है। परंतु घर की साफ सफाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान हो सकता है कि सभी को ना हो। यहां जानिए साफ सफाई के सामान्य नियम।
 
 
1. कभी भी ब्रह्ममुहूर्त या संध्याकाल को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। 
 
2. घर के चारों कोने साफ हों, खासकर ईशान, उत्तर और वायव कोण को हमेशा खाली और साफ रखें।
 
3. अपने नाक की या मुंह की गंदी को इधर उधर ना फेंके। बार-बार थूकने, झींकने या खासने की आदत को बदलें।
 
4. घर में हर कही गंदगी फैलाने का कार्य न करें। घर को साफ सुधरा और सुंदर बनाकर रखें। 
 
5. सप्ताह में एक बार (गुरुवार को छोड़कर) समुद्री नमक से पोंछा लगाने से घर में शांति रहती है। घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर घर में झगड़े भी नहीं होते हैं तथा लक्ष्मी का वास स्थायी रहता है।
 
6. घर में या वॉशरूम में कहीं भी मकड़ी का जाला न बनने दें। बॉथरूप और टॉयलेट को हमेशा साफ सुधरा रखें।
 
7. घर में कहीं भी कचरा या अटाला जमान न होने दें। 
 
8. छपर पर बांस न रखें और किसी भी प्रकार की अनुपयोगी वस्तुएं भी न रखें।
 
9. घर की वस्तुओं को वास्तु अनुसार रखकर प्रतिदिन घर को साफ और स्वच्छ कर प्रतिदिन देहरी पूजा करें। घर के बाहर देली (देहली या डेल) के आसपास स्वस्तिक बनाएं और कुमकुम-हल्दी डालकर उसकी दीपक से आरती उतारें। इसी के साथ ही प्रतिदिन सुबह और शाम को कर्पूर भी जलाएं और घर के वातावरण को सुगंधित बनाएं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें