गोआ और उत्तराखंड पर टिकी भाजपा की नजर
मनोज वर्मा, नई दिल्ली
FILE
उधर, पंजाब में सरकार के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर सिंह बादल जीतने वाले निर्दलीय और कुछ छोटे दलों के उम्मीवार के साथ मतदान के बाद से ही संपर्क बनाए हुए हैं।
गोआ और उत्तराखंड में भाजपा ने निर्दलीय और गैर कांग्रेसी उम्मीदवारों से संपर्क स्थापित कर रखा है। भाजपा को सरकार बनाने की सबसे ज्यादा उम्मीद गोआ में है। संगठन स्तर पर पार्टी ने अपने कैडर और संघ परिवार के जरिए जो सूचनाएँ एकत्र की हैं उसके मुताबिक पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा काँटे की लड़ाई मान रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उप्र के चुनाव परिणाम "चमत्कारिक" होंगे।

