बालिका दिवस CM योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट की कन्या पूजन की तस्वीर, जानिए क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बेटियां ईश्वर का उपहार हैं, संस्कारों का विस्तार हैं।
National Girl Child Day news in hindi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बेटियां ईश्वर का उपहार हैं, संस्कारों का विस्तार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कन्या पूजन करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है। ALSO READ: कब मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बेटियां ईश्वर का उपहार हैं, संस्कारों का विस्तार हैं। इसी पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी माताओं-बहनों का अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
योगी ने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार सुरक्षा कवच के रूप में सदैव मातृशक्ति के साथ है। आपकी प्रगति, उन्नति एवं आपका सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने साथ में एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें वह जमीन पर बैठकर कन्या पूजन करते दिखाई दे रहे हैं।
बेटियां ईश्वर का उपहार हैं, संस्कारों का विस्तार हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2025
आज 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर सभी माताओं-बहनों का अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
डबल इंजन की सरकार 'सुरक्षा कवच' के रूप में सदैव मातृशक्ति के साथ है। आपकी प्रगति, उन्नति एवं आपका सशक्तिकरण हमारी… pic.twitter.com/yYPkLWibwA
गौरतलब है कि भारत में हर वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2008 में जिसकी शुरुआत की थी। मोदी सरकार ने विभिन्न पहलों से बाल लिंगानुपात को बढ़ाने और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए 2015 में 22 जनवरी को अपनी महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की।
edited by : Nrapendra Gupta

