1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. uttar pradesh crime news murder in mau

मऊ में बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या की

uttar pradesh crime news
Mau crime news : उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ जिले के बढुआ गोदाम इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक दुकानदार की उसकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 
 
पुलिस के मुताबिक, ग़ाज़ीपुर जनपद के थाना मरदह के दिवान पट्टी निवासी चन्द्रभान चौहान (35) मऊ के थाना सराय लखंसी क्षेत्र के बढुआ गोदाम में गाड़ियां ठीक करने का काम करते थे। शुक्रवार शाम को अचानक लगभग दो से तीन बदमाश दुकान में घुसे और ताबड़तोड़ गोली मारकर चंद्रभान की हत्या कर दी।
 
पुलिस अधीक्षक अविनाश चन्द्र पांडेय ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं का जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले गांव में ही कुछ लोगों से चंद्रभान का विवाद हुआ था और इस पहलू पर भी पुलिस काम कर रही है।
 
अगला लेख
मानसून का रहस्य सुलझाने में नाकाम हो रहे हैं मौसम विज्ञानी