1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. up assembly speaker satish mahana leaves during national anthem video

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

Satish Mahana
उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शनिवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच महाना वहां से चले गए। कार्यक्रम में पहुंचने पर पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ।
 
बताया जा रहा है कि राष्ट्रगान के दौरान सतीश महाना ने सलामी दी, फिर हाथ जोड़कर मंच के पीछे की ओर चले गए। इसके बाद कुछ दूरी पर खड़े उनके समर्थक भी उनके पास पहुंचे और पैर छूने लगे। इसके बाद महाना अपनी कार में बैठे और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे महाना

 
यह मामला उन्नाव के पूरन नगर स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है। सतीश महाना यहां प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया, जिसके बाद इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा किया कि जहां सतीश महाना मौजूद थे, वहां से राष्ट्रगान बजने की जगह काफी दूर थी।
 
आयोजकों के इस स्पष्टीकरण के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और आयोजकों के बयान के आधार पर मामले को लेकर चर्चा जारी है।
अगला लेख
दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया