1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Two cars collided on Yamuna Expressway, 2 killed

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 2 कारों की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल

Yamuna Expressway
मथुरा (यूपी)। जिले में बुधवार को सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार ने रास्ते में पंक्चर होने के बाद खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार दी जिससे एक महिला सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक सहित 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर खेड़िया गांव के समीप हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे आगरा से नोएडा जा रही कार पंक्चर हो गई। कार सवार लोग उतरकर बाहर खड़े हो गए और चालक टायर बदलने लगा। इसी समय आगरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य कार ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल हुए पंक्चर खड़ी कार को टक्कर मार दी।
 
उन्‍होंने बताया कि हादसे में योगेन्द्र (70) निवासी कालका, दिल्ली और पूजा (32) निवासी श्रीनिवासपुरी, दिल्ली की मौत हो गई। इसके इलावा 4 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
AI ने बनाई महाभारत के किरदार, लोगों ने कहा कृष्ण जैसा मोहक चेहरा नहीं बना पाया AI