biodatamaker
✕

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

विवाह समारोह में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होते ही हिन्दूवादी संगठन गुस्से में आ गए और उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस से शिकायत की।

Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (18:50 IST)
*21 फरवरी 2021 अरोमा गार्डन में थूक लगाकर नान बनाने वाले नौशाद पुलिस गिरफ्त में
 
*10 मई 2022 खरखौदा थाना क्षेत्र में एक विवाद समारोह के दौरान हापुड़ का रहने वाला तंदूर कारीगर धर्म भ्रष्ट करने के चलते जेल गया।
 
*17 दिसंबर 2022 में थाना मवाना में एक थूक डालकर रोटी बनाने का मामला।
 
*17 दिसंबर 2024 थाना जानी के पस्तरा गांव में नान पर थूक लगाकर बनाने का मामला
 
Spit Jihad case: उत्तरप्रदेश के मेरठ में थूक जिहाद (spit jihad) का मामला एक बार फिर से सामने आया है। यहां पर तंदूरी नान (tandoori naan) बनाते समय एक कारीगर रोटी पर बार-बार थूक रहा था। इसकी यह करतूत वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल (mobile) में कैद कर ली और सोशल मीडिया (social media) पर वायरल कर दी।ALSO READ: UP : अब सब्जियों पर थूकने का वीडियो आया सामने, पुलिस ने विक्रेता को किया गिरफ्तार
 
विवाह समारोह में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होते ही हिन्दूवादी संगठन गुस्से में आ गए और उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए रोटी पर थूकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।ALSO READ: कुंभ पर बोले स्वामी जितेंद्रानंद, नहीं बिकें थूक लगाने की नीति अपनाने वाले गिरोह का सामान
 
हिन्दुओं का धर्म भ्रष्ट करने की नीयत से तंदूरी रोटी पर थूक लगाया : मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रेम ग्रीन मंडप का है। यहां 21 फरवरी को हिन्दू समाज का विवाह समारोह था जिसमें एक हिन्दू हलवाई को खाने बनाने का ठेका दिया गया। तंदूरी नान बनाने वाला 22 वर्षीय कारीगर इमरान मुड़ाली से बुलाया गया। आरोप है कि इमरान ने हिन्दुओं का धर्म भ्रष्ट करने की नीयत से तंदूरी रोटी पर थूक लगाया। तंदूर में रोटी सेंकने से पहले वह थूकता था। उसने थूक एक-दो रोटी पर नहीं बल्कि कई रोटियों पर लगाया।ALSO READ: UP में खाने में थूका तो खैर नहीं, खाने-पीने के सामान को लेकर अध्यादेश लाएगी योगी सरकार
 
थूकने वाला कारीगर इमरान निकला : विवाह समारोह में शामिल होने आए किसी शख्स ने इमरान की इस हरकत को मोबाइल में कैद करते हुए वायरल कर दिया। वीडियो के समाने आते ही वधू पक्ष ने हलवाई से नाराजगी जताई है। मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि थूकने वाला कारीगर इमरान है।ALSO READ: CM धामी बोले- उत्तराखंड में नहीं चलेगा धर्मांतरण, अतिक्रमण, भूमि और थूक जिहाद
 
कारीगर का पता लेकर उसको गिरफ्तार कर लिया : पुलिस ने मंडप स्वामी से खाना बनाने वाले हलवाई-ठेकेदार का नाम-पता लिया और हलवाई से कारीगर का पता लेकर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इमरान से जानकारी जुटा रही है कि उसने थूकने की हरकत क्यों की है? वहीं हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने हंगामा करते हुए कहा है कि ऐसे विधर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये लोग सनातनी धर्म को आहत करते हुए थूक जिहाद चला रहे हैं।ALSO READ: भाजपा नेता विक्रम सैनी बोले, खाने पीने के सामान में थूकने वालों के हाथ पैर तोड़ दो
 
क्या बोले मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह? : मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इमरान को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। हालांकि तंदूरी रोटी पर मेरठ में थूकने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई आरोपी अपनी इस हरकत के चलते जेल की सलाखों में पहुंच चुके हैं। मेरठ के हापुड़ रोड पर एक माह पूर्व रोटी पर थूक लगाने वाले कारीगर की पिटाई और पुलिस कार्रवाई हुई थी।ALSO READ: उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर बना रहे थे रोटियां, वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख