सम्बंधित जानकारी
- अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता, पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 गिरफ्तार
- अतुल सुभाष सुसाइड केस, गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंची निकिता
- मैच फिक्सिंग के आरोप में ‘लंका टी10’ टीम मालिक भारतीय नागरिक गिरफ्तार: रिपोर्ट
- जमानत मिलने के बाद भी क्यों रातभर जेल में रहे अल्लू अर्जुन?
- UP में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 महिलाओं समेत 76 लोग गिरफ्तार
UP : अब सब्जियों पर थूकने का वीडियो आया सामने, पुलिस ने विक्रेता को किया गिरफ्तार
Bulandshahr UP News : बुलंदशहर जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ है और सब्जियों पर थूक रहा है। अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ है और सब्जियों पर थूक रहा है। मामले की जांच में सब्जी विक्रेता की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमीम के रूप में हुई है। उसकी सब्जी मंडी में दुकान है।
अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 14 दिसंबर को एक वीडियो अनूपशहर पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें एक दुकानदार जिसकी मंडी में सब्जी की आढ़त है, वो बार-बार थूक कर सब्जी को दूषित कर रहा है।
सीओ ने बताया कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
