biodatamaker

संगीत सोम के बिगड़े बोल फिर आए सामने, अबकी बार कहा अधिकारियों को जनता से पिटवाऊंगा

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (14:55 IST)
Sangeet Som's harsh words: सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक व फायर ब्रांड नेता संगीत सोम (Sangeet Som) के बड़बोले बोल फिर सामने आए हैं। उन्होंने मुरादाबाद में कहा कि जो काम सही नहीं करेगा, उसे जनता से पिटवाऊंगा। 2 दिन पहले उन्होंने मेरठ के सकौती में को-ऑपरेटिव गन्ना समिति चुनाव प्रक्रिया के दौरान एआर को धमकाते हुए उठाने और दिमाग ठिकाने लगाने की बात कही थी जिसका आडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।ALSO READ: UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल
 
बयान के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि 'रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया।' ठाकुर संगीत सोम सरधना से हारने के बाद भी बदले नहीं और अपने तल्ख रवैये और बड़बोलेपन के चलते हमेशा चर्चाओं में छाए रहते हैं। 
 
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एक क्षत्रिय महासभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझसे मीडिया ने पूछा कि आपने एआर को धमकाया है, ऐसा क्यों किया?ALSO READ: मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा आज, डॉ. राजेश राजौरा का नाम सबसे आगे
 
मैं किसी से डरता या दबता नहीं : संगीत बोले कि मैं किसी से डरता या दबता नहीं हूं। हां मैंने एआर को धमकाया और कम धमकाया। मेरी जगह यदि कोई और होता तो वह कहता कि वायरल ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है, लेकिन मै कहता हूं कि मेरी आवाज है और कोई डबिंग नहीं है। इसलिए मैं फिर कहता हूं कि अभी तो कम धमकाया और ज्यादा धमकाना चाहिए था। यदि अभी भी समझ में मेरी बात नहीं आ रही है कि अपना काम सही तरीके से करें, कानून के दायरे में रहकर करें, यदि ऐसा नहीं होता है तो भविष्य में अधिकारियों को जनता के जूते से पिटवाऊंगा।
 
संगीत सोम के ये विवादित बोल सामने आने से नेता सकते में हैं, वहीं अधिकारियों की कानाफूसी भी शुरू हो गई है कि वे जनता से जूते खिलवाने की बात खुले मंच से कह रहे हैं। इस तरह के वक्तव्य कद्दावर नेता को शोभा नहीं देते हैं। जनता से जूते से पिटवाना एक तरह से उकसाने की श्रेणी में आता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख