1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Saffron flag waved in Taj Mahal premises, 4 people arrested

ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराया, 4 लोग गिरफ्तार

Taj Mahal
आगरा। ताजमहल के प्रांगण में सोमवार को भगवा झंडा लहराने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
थाना ताजगंज के पुलिस निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को ताजमहल परिसर में एक कथित हिंदूवादी संगठन के 4 सदस्यों ने भगवा झंडा लहराया। घटना के बाद वहां सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ के कर्मियों ने चारों को पकड़ लिया और उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गौरव ठाकुर सहित चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
अगला लेख
वर्षा राउत पर ED का शिकंजा, PMC बैंक जालसाजी मामले में पूछताछ