1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Rajiv Krishna appointed as new DGP of Uttar Pradesh

UP के नए DGP बने राजीव कृष्ण, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Rajiv Krishna appointed as new DGP of Uttar Pradesh
Uttar Pradesh News : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। कृष्ण भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1991 बैच के अधिकारी हैं। वह प्रशांत कुमार की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। कृष्ण फिलहाल सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक (DG) हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, यूपी को मिला एक और कार्यवाहक डीजीपी!
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। कृष्ण भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं। वह प्रशांत कुमार की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। कृष्ण फिलहाल सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक (डीजी) हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, यूपी को मिला एक और कार्यवाहक डीजीपी! यादव ने कहा, आज जाते-जाते वो जरूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम से कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते।
सपा प्रमुख ने कहा, अब देखना है कि वो ये जो जंजाल पूरे प्रदेश में बुनकर गए हैं, नए वाले उससे मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या फिर उसी जाल के मायाजाल में फंसकर ये भी सियासत का शिकार होकर रह जाते हैं। यादव ने कहा,  उत्तर प्रदेश की जनता दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का खामियाजा और बदहाल क़ानून-व्यवस्था क्यों झेले? जब ‘डबल इंजन’ वाले मिलकर एक अधिकारी तक नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली