1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Priyanka Gandhi's announcement for women

प्रियंका गांधी का महिलाओं के लिए ऐलान, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी और मोबाइल फोन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के लिए कांग्रेस का अलग घोषणा पत्र जारी किया है। 
 
प्रियंका ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह देगी, जबकि हर साल रसोई गैस के 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। 
 
यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने संबंधी अपनी बात को दोहराते हुए प्रियंका ने कहा कि इससे राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी। इसके माध्यम से हम महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे महिलाओं की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 
 
25 शहरों में छात्रावास : उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास बनाए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी और 12वीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। साथ ही लड़कियों को इवनिंग स्कूल खोले जाएंगे। 
 
सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाएं : प्रियंका ने कहा कि सरकारी पदों पर 40 फीसदी नियुक्ति महिलाओं को दी जाएगी। अर्थात सरकारी पदों के लिए महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था होगी। पुलिस में 25 फीसदी महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। 
 
इसके साथ ही मनरेगा में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं को टैक्स में भी छूट दी जाएगी साथ ही गरीब महिलाओं को इंटरनेट मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही 10 लाख रुपए तक इलाज सरकार कराएगी।  (फाइल फोटो)
अगला लेख
NCP सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति कोरोना संक्रमित