1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Praveen Togadia said that Rajrajya did not come

प्रवीण तोगड़िया बोले, राम मंदिर तो बन गया मगर रामराज्य नहीं आया

Praveen Togadia
अमेठी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तो बन रहा है, लेकिन देश में कहीं भी रामराज्य नहीं दिख रहा है। अमेठी में बातचीत में तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तो समझो हो ही गया है, लेकिन अब देश में रामराज्य भी आ जाना चाहिए, मगर रामराज्य तो कहीं नहीं दिख रहा है।
 
तोगड़िया ने कहा किअब वे चाहते हैं कि देश के करोड़ों हिन्दुओं को मकान मिले, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, युवाओं को रोजगार मिले और किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिले। हिन्दुओं ने एकजुट होकर सबको जगाने का काम किया, अभियान चलाया और अयोध्या में राम मंदिर बन गया।
 
उन्होंने कहा कि हिन्दू एक बार फिर जाग गया है। वह एक बार फिर एकजुट होकर हिन्दू मकान, शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाए। इससे पहले तोगड़िया 27 जनवरी की देर शाम शुक्ल बाजार के पूरे रामदीन गांव पहुंचे और अपने संगठन के कार्यकर्ता अवधेश मिश्रा के घर में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुसाफिरखाना में हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
त्रिपुरा चुनाव : भाजपा ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची