सम्बंधित जानकारी
- बलिया कांड के आरोपी के समर्थन में सोशल मीडिया पर मुहिम, MLA भी पक्ष में
- बलिया कांड की Ground Report: यूपी में खत्म होता खाकी का खौफ, सरकार के लिए चुनौती बने अपराधी
- मायावती ने की बलिया कांड की भर्त्सना, योगी सरकार से की कानून व्यवस्था सुधारने की मांग
- Hathras Case: छानबीन के दौरान CBI को बरामद हुए खून से सने कपड़े, आरोपी का भाई बोला- खून नहीं कपड़ों पर है पेंट
- बलिया कांड के बाद एक्शन में योगी सरकार, SDM-CO सस्पेंड, आरोपियों की तलाश में लगी 12 टीमें
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, बस-बोलेरो की टक्कर में 9 की मौत
पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में शनिवार एक दर्दनाक हादसे में एक बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि लखनऊ से परिवहन निगम की बस पीलीभीत जा रही थी। तड़के दो बजकर 50 मिनट पर सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बारी बुजिया गांव के आमन-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए।
सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने 2 महिलाओं और 5 पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। 2 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना है।
उन्होंने बताया कि मृतकों में अभी तक चार की शिनाख्त हुई है, जिसमें एक बहराइच, एक नेपाल और लखनऊ के रहने वाली दम्पति शामिल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं।
