1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. pallavi patel admitted in medanta hospital

सपा MLA पल्लवी पटेल की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

pallavi patel
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सिराथू सीट पर उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली सपा विधायक पल्लवी पटेल अपने घर में बेहोश हो कर गिर गई। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है तथा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अस्पताल की ओर जारी हेल्थ अपडेट में कहा गया है कि विधायक पल्लवी पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई। अचानक बेहोश हो जाने के कारण डॉ पल्लवी पटेल को मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई है और उनके स्वास्थ पर नजर रखी जा रही है। 
 
पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। पल्लवी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।
अगला लेख
उद्धव को बड़ा झटका, शिवसेना के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 शिंदे गुट के साथ