1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Never Know When Maharaaj Ji Will Become Chief Minister : Varun Gandhi

मंच पर बजा साधु का फोन तो बोले वरुण गांधी- 'टोको मत, पता नहीं महाराजजी कब CM बन जाएं'

Varun Gandhi
Uttar Pradesh  News hindi : भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अपनी ही पार्टी पर परोक्ष रूप से चुटकी लेते हुए यहां एक कार्यक्रम में लोगों से कहा कि वे पास खड़े एक साधु को फोन बंद करने नहीं कहें क्योंकि पता नहीं ‘महाराजजी कब मुख्यमंत्री बन जाएंगे।’’
 
पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण सोमवार को जिले के मरौरी ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
 
वरुण के सभा को संबोधित करते समय, गेरुआ वेश धारी एक साधु का फोन बजने लगा और वह उसे देखने लगा। इसपर कार्यकर्ताओं ने साधु से फोन बंद करने के लिए कहा, जिस पर वरुण ने अपने कार्यकर्ताओं को रोकने के बाद हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कृपया उन्हें मत रोको। पता नहीं कब 'महाराज जी' सीएम (मुख्यमंत्री) बन जाएं। फिर हमारा क्या होगा?
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि समय की गति को समझा करो। फिर साधु को पास बुलाकर कहा, क्यों महाराज जी लगता है कि अब समय अच्छा आ रहा है।
 
घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया तो लोगों ने इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो गोरक्षपीठ के गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं, के संदर्भ के रूप में देखा। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
अगला लेख
Gujarat : नहीं बच सकी व्हेल के बच्चे की जान: 24 घंटे चला था रेस्क्यू ऑपरेशन