Hanuman Chalisa
✕

UP : मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, ओवरडोज इंजेक्शन से बुजुर्ग की मौत

Updated: सोमवार, 2 जून 2025 (15:56 IST)
Ayodhya UP News : जनपद के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक बुजुर्ग मरीज को ओवरडोज इंजेक्शन लगने से मौत हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक वार्ड बॉय व एक नर्स को तत्काल सस्पेंड कर दिया, साथ ही 3 सदस्यों की एक जांच कमेटी बनाई गई है, जो कि इस घटना की तह तक पहुंचने का काम करेगी। कॉलेज के प्राचार्य सत्यजीत वर्मा ने आश्वासन दिया है कि जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

राजर्षि मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मृतक नरेंद्र बहादुर सिंह को बीपी व शुगर की परेशानी के चलते उनकी बेटियों ने यहां भर्ती कराया था, जहां इंजेक्शन के द्वारा ओवरडोज दिए जाने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन एक्शन में आया और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सत्यजीत वर्मा ने तत्काल एक वार्ड बॉय व एक नर्स को सस्पेंड करते हुए तीन सदस्यों की टीम बनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
ALSO READ: UP के नए DGP बने राजीव कृष्ण, योगी सरकार ने जारी किया आदेश
वर्मा ने आश्वासन दिया है कि जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनपद के बीकापुर कोतवाली के अंतर्गत रजौरा गांव के निवासी मृतक नरेंद्र बहादुर सिंह की बेटियों ने साफतौर पर कहा है कि जब तक हमारी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी तक नहीं पहुंचाई जाएगी, तब तक हम अपने पिताजी का शव नहीं ले जाएंगे।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख