1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. DA of government employees increased in Odisha

ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

odisha news in hindi
Odisha news in hindi : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनभोगियों के लिए अस्थायी वृद्धि का अनुपात 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा।
 
विज्ञप्ति में कहा गया कि बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी और कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ नकद लाभ के रूप में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा।
 
राज्य सरकार ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह कदम उठाया है। भिन्न कर्मचारी संघों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सरकारी सेवा और पेंशन पर निर्भर हजारों परिवारों के लिए वित्तीय सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
'हिन्दीयोद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक' पुस्तक लोकार्पित