1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu nigam breaks silence on bengaluru concert controversy shares video

बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया उस रात का सच

Sonu Nigam
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन को फटकार लगाते हुए कहा था कि 'यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना... यही कारण है जो तुम कर रहो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।'
 
दरअसल, फैन सोनू निगम से बार-बार कन्नड़ में गाना गाने के लिए शोर मचा रहा था। लेकिन सोनू निगम पहलगाम हमले का जिक्र करके मुश्किल में फंस गए। एक प्रो-कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 
 
कन्नड़ समर्थक संगठन का कहना है कि उन्होंने कन्नड़ भाषी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई एक आतंकी घटना से जोड़ दिया। इसके बाद सोनू के खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। अब सोनू ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका इरादा पूरे कन्नड़ समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। 
 
सोनू निगम ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बेंगलुरु कॉन्सर्ट की शाम जो भी हुआ उसके बारे में बात की है। सोनू निगम ने कहा, कन्नड़ कन्नड़ कन्नड़ प्यार से कहना अलग होता है और धमकाना अलग होता है। पहला गाना गाने के बाद ही ऑडियंस के 4-5 लड़के धमकाने लगे थे कि वो कन्नड़ भाषा में गाना गाएं। 
सोनू ने आगे कहा, जबकि हजारों लोग उन्हें रोक रहे थे और कॉन्सर्ट में खलल न डालने को कह रहे थे। उन पांच लोगों को यह याद दिलाना जरूरी था कि पहलगाम में जब आतंकियों ने लोगों की जान ली, तब किसी की भाषा नहीं पूछी गई। कन्नड़ लोग बहुत प्यारे हैं। कृपया पूरे समुदाय को इन चार-पांच लोगों के साथ न जोड़ें। हर जगह कुछ लोग गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन हमें उन्हें रोकना होगा। 
 
उन्होंने कहा, मैं हमेशा कर्नाटक में एक घंटे का कन्नड़ गानों का सेट लेकर आता हूं, लेकिन जो लोग उकसाने का काम करते हैं, उन्हें तुरंत रोकना जरूरी है वर्ना ये लोग बाद में बड़ी समस्या बन जाते हैं। मेरा मकसद भाषा के आधार पर आक्रामकता को रोकना था न कि कन्नड़ संस्कृति की आलोचना करना।
 
बता दें कि कर्नाटक रक्षा वेदिके के अध्यक्ष ने सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था, सिंगर ने कर्नाटक में यह भाषा बोलने वाले लोगों के लिए ऐसी हेट स्पीच दी है जिससे हिंसा भड़क सकती है। सोनू निगम के बयान से कन्नड़ समुदाय को बहुत दुख हुआ है। 
 
उन्होंने कहा था, कन्नड़ गाना गाने की एक मामूसी सी सांस्कृतिक रिक्वेस्ट की आतंकवादी हमले से समानता बताकर, सोनू निगम ने कन्नड़ लोगों को असहिष्णु या वॉयलेंट बताया है, यह उनके शांतिप्रिय और मिल-जुलकर रहने के स्वभाव के विपरित है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम से हटाए अबीर गुलाल से जुड़े सभी पोस्ट, फिल्म पाकिस्तानी एक्टर संग किया है काम