• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gaddar telangana film awards 2024 full winners list allu arjun got best actor
Last Modified: गुरुवार, 29 मई 2025 (16:02 IST)

Gaddar Telangana Film Awards 2024 की हुई घोषणा, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, कल्कि ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

Gaddar Telangana Film Awards
तेलंगाना सरकार ने 14 साल के अंतराल के बाद 'गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स' की घोषणा की। यह अवॉर्ड तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं। गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार नाम दिवंगत क्रांतिकारी कवि और कलाकार गद्दार को श्रद्धांजलि है।
 
ये सम्मान उन कलाकारों और फिल्मों को दिए जाएंगे जिन्होंने तेलुगु सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में 14 जून, 2025 को होने वाले भव्य समारोह से पहले आधिकारिक तौर पर विजेताओं की घोषणा की। तेलंगाना सरकार ने गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की। 
 
अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं निवेथा थॉमस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं। बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड नाग अश्विन ने जीता। नाग अश्विन की ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है। 
 
देखिए विनर्स की लिस्ट 
 
  • बेस्ट  फीचर फिल्म - कल्कि 2898 एडी 
  • बेस्ट निर्देशक - नाग अश्विन (कल्कि 2898 एडी)
  • बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2)
  • बेस्ट एक्ट्रेस - निवेथा थॉमस (35 – इदि चिन्ना कथा कादु) 
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - एस जे सूर्या (सारिपोधा सानिवारम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - सरन्या प्रदीप (अंबाजीपेटा मैरिज बैंड)
 
  • बेस्ट संगीत निर्देशक - बीम्स (रजाकर) 
  • बेस्ट पार्श्व गायिका - श्रेया घोषाल (पुष्पा 2) 
  • बेस्ट हास्य कलाकार - सत्या और वेनेला किशोर (मथु वडालारा)
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट - मास्टर अरुण देव और बेबी हरिका (35 - इदि चिन्ना कथा कादु)
  • बेस्ट कहानीकार - शिव पलाडुगु (म्यूजिक शॉप मूर्ति)
  • बेस्ट गीतकार - चंद्रबोस (राजू यादव)
  • बेस्ट पटकथा लेखक - वेंकय अथुरी (लकी बास्कर)
  • बेस्ट छायाकार - विश्वनाथ रेड्डी (गामी) 
ये भी पढ़ें
छोड़ा या छीना गया रेचल गुप्ता से मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज? बोलीं- ये फैसला लेना आसान नहीं था...