1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sreeleela glamorous look in floral dress photos goes viral

फ्लोरल ड्रेस में श्रीलीला का दिलकश अंदाज, एक्ट्रेस ने सिंपल लुक में जीता फैंस का दिल

Sreeleela glamorous photos
'पुष्पा 2' के 'किसिक किसिक' गाने में नजर आने के बाद श्रीलीला की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 23 साल की श्रीलीला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। 
 
इस बार श्रीलीला ने फ्लोरल प्रिंट रफल ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। पिंक, येलो और ग्रीन शेड्स से सभी इस शॉर्ट ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
 
श्रीलीला ने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। बल्श, काजल, आईलाइनर और मस्कारा लगाकर श्रीलीला ने अपने लुक को एन्हांस किया।
 
तस्वीरों में श्रीलीला एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'अभी-अभी एहसास हुआ कि इस महीने को मई क्यों कहा जाता है। बारिश हो सकती है। हो सकता है न हो, हो सकता है गर्मी हो, क्योंकि ईमानदारी से कहूँ तो क्यों नहीं।'
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मेघालय जा रहे हैं घूमने तो जानिए राज्य के बारे में और रखें ये 5 सावधानियां