sawan somwar

कानपुर में प्राइवेट अस्पताल के नाम पर मेट्रो स्टेशन के नाम, मचा बवाल

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (10:02 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना कल्याणपुर के अंतर्गत बने मेट्रो स्टेशन का नाम प्राइवेट हॉस्पिटल एसपीएम पर रख जाने पर बवाल मच गया। इस मामले में व्यापारी नेता व कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडे को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 
पांडे लगातार मेट्रो स्टेशन के नाम का विरोध कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक ज्ञापन के माध्यम से अपना विरोध प्रकट करते हुए पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया जा रहा था।
 
उन्होंने आज कानपुर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विरोध प्रदर्शन कर मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की बात रखने की घोषणा की थी। इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी के आने से पूर्व कल्याणपुर पुलिस ने व्यापारी नेता संदीप पांडे को हिरासत में ले लिया।
 
व्यापारी नेता व जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल संदीप पांडे का कहना है कि वह ऐसी गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं और उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक एसपीएम मेट्रो स्टेशन का नाम बदला नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि हम व्यापारी डरने दबने वाले नही विरोध जारी रहेगा।
 
गौरतलब है कि कल्याणपुर के बगिया क्रॉसिंग पर बने मेट्रो स्टेशन का नाम एक प्राइवेट हॉस्पिटल एसपीएम के नाम पर पर जाने के चलते लगातार व्यापारी नेता व व्यापारी इसका विरोध कर रहे थे और उनकी मांग थी कि मेट्रो स्टेशन का नाम प्राइवेट अस्पताल के नाम से हटाकर यह तो आवास विकास या फिर बगिया क्रॉसिंग मेट्रो स्टेशन कर दिया जाए या फिर किसी शहीद के नाम पर इस स्टेशन का नाम दिया जाए जिसके चलते व्यापारी नेता व व्यापार मंडल के लोग लगातार ज्ञापन वह पोस्टकार्ड अभियान चलाकर इसका विरोध कर रहे थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख