1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Jayant Chaudhary to go rajyasabha on SP ticket

सपा की मदद से राज्यसभा जाएंगे जयंत चौधरी, डिंपल यादव को नहीं मिलेगा मौका

Jayant choudhary
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आगामी 10 जून को मतदान होगा।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी राज्यसभा चुनाव में सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
 
राष्ट्रीय लोक दल सपा का सहयोगी संगठन है और उसने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे आठ सीटें मिली थीं।
 
सपा ने कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली को बुधवार को ही अपना राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों ने बुधवार को ही नामांकन भी कर दिया था। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सपा डिंपल यादव को राज्यसभा भेज सकती है। 
 
उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा के 111 सदस्य हैं और वह अपने 3 उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है।
अगला लेख
मध्यप्रदेश निकाय चुनाव: महापौर को सीधे जनता और नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष को चुनेंगे पार्षद