Govardhan puja
✕

Hathras Case: CBI जांच समेत सभी पहलुओं की निगरानी करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (14:27 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के सभी पहलुओं की निगरानी का जिम्मा मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय को सौंप दिया।
 
मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रमासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच सहित सभी पहलुओं की निगरानी इलाहाबाद उच्च न्यायालय करेगा।
 
न्यायालय ने मामले की सुनवाई को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित करने के मुद्दे को जांच पूरी होने तक फिलहाल ‘खुला’ रखा है।
 
खंडपीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की उन दलीलों का भी संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना आदेश सुनाते हुए पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान उजागर की है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में उच्च न्यायालय से अपने आदेश में पीड़िता और उसके परिजनों का ब्योरा हटाने का अनुरोध किया।
 
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने हाथरस मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने के संकेत के साथ 15 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
 
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मेहता, राज्य पुलिस महानिदेशक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, आरोपियों में से एक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा, पीड़िता के परिजनों की ओर से सीमा कुशवाहा और एक हस्तक्षेपकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वकील इंदिरा जयसिंह ने खंडपीठ के समक्ष दलीलें पेश की थीं।
 
पिछली सुनवाई के दौरान मेहता ने पीड़िता के परिजनों एवं गवाहों को दी जाने वाली सुरक्षा का ब्योरा पेश किया था। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की ओर से पेश सीमा कुशवाहा ने मुकदमे को दिल्ली स्थानांतरित करने की वकालत की थी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख