1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Goods train split into two parts in UP's Gonda district
Last Updated : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (11:44 IST)

UP के गोंडा जिले में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, तकनीकी कारण से हुई घटना

Goods train split into two parts in UP's Gonda district
गोंडा। उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर एक मालगाड़ी तकनीकी दिक्कत के कारण 2 हिस्सों में बंट गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि मैजापुर और कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या 281 (बी) के पास बुधवार को आवारा मवेशी कट जाने से मालगाड़ी अप-बीसीएन के इंजन का होज पाइप खुल गया था। परिणामस्वरूप ट्रेन के कुछ डिब्बे पीछे छूट गए।ALSO READ: रेल विकास के लिए मध्य प्रदेश को 14700 करोड़ रुपए आवंटित : अश्विनी वैष्णव
 
उन्होंने बताया कि पीछे छूटी बोगियों में गार्ड की बोगी भी शामिल थी। गार्ड और गेट मैन ने तत्काल इसकी सूचना कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के साथ-साथ रेलवे कंट्रोल कमांड को दी। चालक ने आपातकालीन स्थिति में मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने अलग हुई बोगियों को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रतन टाटा के 10 फैसले जिन्होंने बदली भारतीय उद्योग जगत की दशा दिशा