Daily Horoscope
✕

UP: शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (14:26 IST)
नोएडा (उत्तरप्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक युवक ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान गाजियाबाद के विजय नगर के निवासी वीरेंद्र (27) के रूप में हुई और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
 
उसने बताया कि घटना शनिवार को बादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जीटी रोड के पास सत्यम रेजिडेंसी कॉलोनी की है, जहां वीरेंद्र ने राजेश कुमार के घर में घुसकर उनकी बेटी राखी (23) पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गंभीर हालत में राखी को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।ALSO READ: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, जंगल से मिले खून से सने कपड़े और चाकू
 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया : उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और आज से अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला कि राखी और वीरेंद्र का परिवार एक-दूसरे का परिचित है। दोनों परिवार पहले मेरठ में एक साथ रहते थे। वीरेंद्र का रिश्ता राखी से तय हो चुका था लेकिन लड़की पक्ष की शर्त थी कि लड़के की सरकारी नौकरी लगने पर ही शादी होगी।ALSO READ: तमिलनाडु के स्कूल में टीचर की चाकू से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
 
उन्होंने कहा कि लेकिन वीरेंद्र की सरकारी नौकरी नहीं लग पा रही थी और वह शादी का दबाव बनाने के लिए शनिवार को राखी के घर गया। राखी और उसकी मां ने शादी से मना कर दिया। इससे आक्रोशित वीरेंद्र ने राखी पर चाकू से हमला कर दिया। अवस्थी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख