Govardhan puja
✕

छेड़छाड़ का विरोध पिता को पड़ा महंगा, आरोपियों की गोली से गंवाई जान

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (12:34 IST)
हाथरस (यूपी)। उत्तरप्रदेश का हाथरस जिला एक बार फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि इस बार बेटी की इज्जत के लिए न्याय की गुहार लगाना एक पिता को भारी पड़ गया। मामला हाथरस जिले का है, जहां बेटी से छेड़छाड़ का विरोध पिता ने किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी को यह बात पसंद नही आई और उसने अपने साथियों के साथ मिल 52 वर्षीय अमरीश को गोलियों से भून डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ पीड़िता के पिता का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश सरकार राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं, योगी ने दिए संकेत
नौजरपुर के एक युवक ने मृतक किसान अमरीश की बेटी के साथ 16 जुलाई 2018 को घर में घुसकर छेड़खानी की थी। मृतक ने छेड़खानी का आरोप गौरव पर लगाते हुए स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें आरोपी गौरव को 1 माह की जेल हुई थी। आरोपी जमानत पर बाहर आया और तभी से वह अमरीश पक्ष से रंजिश रखने लगा। मृतक परिवार के मुताबिक गौरव मामले को खत्म करने और फैसले का दबाव बना रहा था।
 
1 मार्च 2021 की अपराह्न करीब 4 बजे अमरीश अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खुदाई करवा रहे थे। उसी दौरान उनकी पत्नी और पुत्री खाना देने के लिए खेतों पर आ गईं। खेतों के नजदीक आरोपी अपने 2 साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आया और पीड़ित परिवार को भला-बुरा कहने लगे। इसी बीच अपना आपा खोकर गौरव और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अमरीश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
ALSO READ: महाराष्ट्र, राजस्थान व उत्तरप्रदेश में Corona के सक्रिय मामले बढ़े, देश में 87.18 लाख से अधिक स्वस्थ
हाथरस के थाना सासनी को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वह तत्काल प्रभाव से मौके पर रवाना हो गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर और एसपी विनीत जायसवाल घटनास्थल गांव नौजरपुर पहुंच गए। पीड़ित परिवार द्वारा नामजद 4 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
 
हाथरस आईजी पीयूष मोडिया ने इस मामले पर 4 टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने चारों आरोपियों की तलाश में देर रात्रि तक ताबड़तोड़ दबिश दी। जिसमें से एक नामजद आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, वहीं घटनास्थल पर पीड़ित परिवार के साथ मिलकर पुलिस गहन छानबीन में जुटी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख