dipawali
✕

अयोध्या में दिवाली पर जगमगाएंगे 4 लाख दीप, एक ही गांव के 40 कुम्हार बना रहे हैं दीये

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (15:59 IST)
लखनऊ। धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शुरू किया गया 'दीपोत्सव' देश-दुनिया में पहचान बना चुका है और इस वर्ष दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक वृहद और भव्य बनाने की तैयारी है। इस मौके पर रिकॉर्ड संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव 24 से 26 अक्टूबर के बीच अयोध्या में होगा और इस बार लगभग 4 लाख दीये जलाकर उस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी है, जो पिछले वर्ष 3 लाख से अधिक दीये जलाकर बनाया गया था। इन दीयों का निर्माण एक ही गांव के 40 कुम्हार कर रहे हैं।
ALSO READ: फैसला आने से पहले अयोध्या में धारा 144 लागू, सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम दौर की सुनवाई
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य दिवाली उत्सव मनाने की तैयारियां कर रही है। राम नगरी की दीपावली को भव्य मनाने के लिए योगी सरकार दीपावली पर यहां 4 लाख दीये प्रज्वलित कराएगी। इन दीयों का निर्माण एक ही गांव के 40 कुम्हार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार पिछले साल से अधिक भव्य तरीके से दीपोत्सव आयोजन कर रही है। अयोध्या में 3 दिन का दीपोत्सव मनाया जाएगा। 
ALSO READ: अयोध्या विवाद : Supreme court ने कहा, गुरुवार तक अपनी जिरह पूरी करें हिन्दू पक्ष
अयोध्या को रोशनी से जगमगाने के लिए जयसिंहपुर गांव के 40 कुम्हार परिवार मिट्‌टी के 4 लाख दीपक बनाने में जुट गए हैं। अवध यूनिवर्सिटी के मौखिक आदेश पर इस गांव के 40 परिवार रात-दिन दीये तैयार करने में जुटे हुए हैं। दीये के लिए टेंडर 14 अक्टूबर को खुलेगा। लेकिन जिस-जिस कुम्हार को पिछले साल के दीपोत्सवों में ढाई लाख दीपों को सप्लाई करने की जिम्मेदारी दी गई थी उसे इस साल भी 4 लाख दीये तैयार करने को कहा गया है।
 
पूरे आयोजन का होगा सीधा प्रसारण : इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।
 
13 मंदिरों में 3 दिन तक जलेंगे 5001 दीये : राज्य सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक 24, 25 और 26 अक्टूबर के इस आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अयोध्या के 13 प्रमुख मंदिरों में 3 दिन तक हर दिन 5001 दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा नगर के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीये जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन, अयोध्या नगर निगम और शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थान इस मुहिम में शामिल हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम को अयोध्या के गुप्तारघाट से लेकर भरत जी की तपस्थली नंदीग्राम तक बढ़ाया गया है। 
 
पांच देशों की मंडलियां पेश करेंगी रामलीला : आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में 5 देशों मॉरीशस, नेपाल, सूरीनाम, इंडोनेशिया और थाईलैंड की रामलीला मंडलियां रामलीला का मंचन करेंगी। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 32 सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम होगा। श्रीलंका के कलाकार भी आएंगे। (फोटो सौजन्य ट्‍विटर)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख