1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM yogi adityanath says, glorifying invaders act of treason

औरंगजेब विवाद पर CM योगी बोले, आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना देशद्रोह

yogi adityanath
CM Yogi on Aurangzeb : औरंगजेब विवाद के बीच उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में कहा कि आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना देशद्रोह है, नया भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा।
 
योगी ने नवनिर्मित तहसील मोतीपुर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जिले में भेड़िया ने आतंक मचाया तो वह पकड़ा गया। वन्यजीव के हमले में मौत से दुख होता है, लेकिन आश्रितों को तुरंत मुआवजा भी दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले लोग आक्रांताओं का महिमा मंडन करते हैं, यह नहीं चल सकता। यह देशद्रोह है।
 
आदित्यनाथ ने कहा, नया भारत उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे महान पूर्वजों का अपमान करते हैं और उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने हमारी सभ्यता पर हमला किया, हमारी महिलाओं का अपमान किया और हमारी आस्था पर प्रहार किया।
 
उन्होंने कहा कि जब भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है तब भारत के महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव, हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि बहराइच की पहचान कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग, महाराजा सुहेलदेव से है। इको टूरिज्म के तहत वन्यजीव में काफी विकास कराएंगे। जल्द ही महाराजा सुहेलदेव की स्मारक का भी उद्घाटन होगा। ऐसे में लोग वीरों के शौर्य को न भूलें।
 
उल्लेखनीय है कि देश में इन दिनों औरंगजेब की कब्र पर बवाल मचा हुआ है। बड़ी संख्‍या में लोग कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नागपुर हिंसा में बांग्‍लादेश कनेक्‍शन, सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया, अगली बार तुम्‍हारी औरतों को उठाएंगे, फहीम समेत 84 गिरफ्तार