1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM Yogi Adityanath-honored sportspersons-Uttar Pradesh
Last Modified: लखनऊ , मंगलवार, 24 मार्च 2026 (20:09 IST)

जितना पसीना बहेगा, उतना ही निकट आएगी जीत : CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान, पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा

CM Yogi
CM Yogi Adityanath honored sportspersons: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर मेडल के पीछे एक कहानी होती है। केवल भाग्य ही नहीं, बल्कि उसके पीछे संघर्ष, अनुशासन व हार न मानने का दृढ़ संकल्प भी होता है। टैलेंट शुरुआत देता है, लेकिन मेहनत लक्ष्य तक पहुंचाती है। जितना पसीना बहेगा, जीत उतना ही निकट आएगी। खेल गिरना, उठना और जीतना सिखाता है। जो गिरेगा, वही उठेगा और जो उठेगा, वही जीतेगा। जो गिरने से कांप जाएगा, वह उठ नहीं पाएगा। जो उठने में लापरवाही करेगा, जीत के नजदीक नहीं पहुंच पाएगा।
 
सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र, लक्ष्मण व लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वाले व पदक विजेता सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि को बढ़ाने का समय आ गया है। अगले वर्ष से इसे 3.11 लाख रुपए के बजाय 10-10 लाख रुपए करने की आवश्यकता है। सीएम ने खेल विभाग को यह प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को अनुशासित दिनचर्या का हिस्सा बनाइए, परिश्रम की पराकाष्ठा पर चढ़कर देश के लिए मेडल जीतिए, राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग व समर्थन करेगी।

यूपी का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड व चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किए गए और 14 अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि भी दी गई। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता का अंतरण भी किया।

इन छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

1. राजकुमार पाल- हॉकी खिलाड़ी- डीएसपी 
2. प्रवीण कुमार- पैरालंपिक खिलाड़ी (ऊंची कूद)- डीएसपी
3. अजीत सिंह- पैरालंपिक खिलाड़ी (भाला फेंक)- जिला पंचायत राज अधिकारी 
4. सिमरन- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- जिला पंचायत राज अधिकारी 
5. प्रीतिपाल- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- खंड विकास अधिकारी 
6. रिंकू सिंह- क्रिकेट खिलाड़ी- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
हालांकि रिंकू सिंह अपरिहार्य कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

इनको मिला लक्ष्मण अवॉर्ड

1. उत्तम सिंह- गाजीपुर- हॉकी 
2. अभिजीत कुमार- प्रयागराज- जिम्नास्टिक 
3. जोंटी कुमार- नोएडा- कुश्ती 
4. यश कुमार- आगरा- पैरा केनौइंग 
5. प्रवीण कुमार- नोएडा- पैरा एथलेटिक्स

इनको रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड

1. प्राची- सहारनपुर- एथलेटिक्स 
2. तान्या चौधरी- बागपत- एथलेटिक्स 
3. प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस 
4. वंतिका अग्रवाल- नोएडा- शतरंज
 

इन खिलाड़ियों को मिली पुरस्कार राशि

1. विनय- गोरखपुर- पैरा पावरलिफ्टिंग- 40 लाख 
2. विक्रांत बालियान- मेरठ- वुशु- 15 लाख 
3. सागर दांगी- बागपत- शूटिंग- 15 लाख 
4. दीपक कुमार- गाजियाबाद- पर्वतारोही- 15 लाख 
5. ले.कर्नल भानु पाठक- गोरखपुर- पर्वतारोही- 15 लाख
6. तनुश्री पांडेय- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 14 लाख 
7. ओम यादव- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 12 लाख
8. राजकुमार पाल- गाजीपुर- हॉकी- 10 लाख 
9. यश कुमार- आगरा- पैरा कैनोइंग- 10 लाख 
10. मुस्कान यादव- प्रयागराज- सॉफ्ट टेनिस- 06 लाख 
11. अभय़ सिंह- वाराणसी- कयाकिंग व कैनोइंग- 5 लाख 
12. श्रवण कुमार- बागपत- शूटिंग- 3 लाख
13. यश तोमर- बागपत- शूटिंग- 2 लाख
14. ईशान खान- बागपत- शूटिंग- 2 लाख
 
कार्यक्रम में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सिमरन शर्मा व हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह ने अपने विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन के लिए योगी सरकार की सराहना की।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!