बाज बना आरिफ का नया दोस्त, वीडियो आया सामने, सारस से आए थे सुर्खियों में
arif new friend eagle : उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले आरिफ का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे बाज के साथ नजर आ रहे हैं। आरिफ सारस से अपनी दोस्ती को लेकर खूब चर्चाओं में आए थे। उनके सारस के साथ भी वीडियो वायरल हुए थे।
आरिफ और सारस की दोस्ती खूब सुर्खियों में रही थी। अब आरिफ और बाज की दोस्ती का वीडियो सामने आ रहा है।
सारस के बाद आरिफ ने की बाज से दोस्ती, वीडियो आया सामने
— NamasteBharat (@Namaste30135301) August 7, 2023
Arif - Saras | #Arif | #Saras#Arif #UPNews #viral #Latest pic.twitter.com/OLKQG4Zsot
आरिफ और सारस की दोस्ती सामने आने के बाद वन विभाग ने सारस को उनसे लेकर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया था। आरिफ से सारस छीनने पर खूब राजनीति भी हुई थी। सारस से बिछड़ने के बाद अब आरिफ ने बाज को दोस्त बना लिया है। (Photo Courtesy: Twitter)
