सम्बंधित जानकारी
- हरियाणा में दर्दनाक हादसा, स्कूल छत गिरने से 27 बच्चे घायल
- तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
- फ्रेशवर्क्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग, 500 कर्मचारी एक झटके में बने करोड़पति
- अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर रणवीर सिंह ने युवाओं से की खास अपील
- ब्रेक पॉइंट : लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनबिटेबल पार्टनरशिप पर मार्टिना हिंगिस ने कही यह बात
Saharanpur | UP: बर्बरता: शराबियों ने पेट्रोल डाल बुजुर्ग दंपति को आग के हवाले किया
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र में नशे में धुत 2 लोगों ने बुजुर्ग दंपति को महज 5 रुपए के लेन-देन के विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे दंपति झुलस गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि थाना मिर्जापुर के मरोड़गढ़ में राजेन्द्र (67) और उनकी पत्नी कमलेश (65) अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी दुकान में बेचने लिए केन में थोड़ा पेट्रोल भी रखते थे ताकि कुछ मुनाफे के साथ बिक्री की जा सके।
बुधवार शाम शराब के नशे में धुत आरोपी सावेज और हशमूद दंपति की दुकान पर आए और आधा लीटर पेट्रोल बाइक में भरवाया। राजेन्द्र ने इन लोगों से पेट्रोल के 55 रुपए मांगे लेकिन ये दोनों 50 रुपए पर अड़े हुए थे।
पुलिस के मुताबिक 5 रुपए को लेकर राजेन्द्र और आरोपियों में कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों ने दुकान पर रखा पेट्रोल उठाकर राजेन्द्र पर छिड़क दिया ओर आग लगा दी और बीच-बचाव में उतरी उनकी पत्नी पर भी आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
