सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : भोपाल में 3 अस्पतालों में किया Corona टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
- Weather update: दिल्ली में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस हुआ
- पहले चरण में 3 करोड़ फ्रंटलाइनरों को मुफ्त लगेगा Corona Vaccine
- किस चौघड़िया में करें कौनसा कार्य, जानिए
- मुंबई हमले का सरगना जकी उर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार
अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे BJP का Corona Vaccine
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा का कोरोनावायरस टीका (Coronavirus Vaccine) नहीं लगवाएंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को निशुल्क टीका लगेगा। उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान बताया है।
यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी। वह भी भाजपा लगाएगी, उसका भरोसा करूं मैं? अरे जाओ भई, अपनी सरकार आएगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी। हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते।
इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को टीका पर भरोसा नहीं है और यह देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तरप्रदेश वासियों को उन (अखिलेश यादव) पर भरोसा नहीं है। उनका टीके पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है, जिसके लिए उन्हें माफ़ी माननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो उसे इस प्रकार का बयान देने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए।
