1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आम आदमी पार्टी 2022 का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी- सिसोदिया

आम आदमी पार्टी 2022 का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी- सिसोदिया

ManishSisodia
हरिद्वार। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों से 'निराश' हो चुकी जनता को विकल्प देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) 2022 का राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
 
राज्य में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के 2 दिवसीय दौरे पर आए सिसोदिया ने यहां कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचारमुक्त व राज्य की जनता की भावनाओं के अनुरूप राज्य निर्माण के संकल्प के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी। 
शहीदों के सपने के अनुकूल राज्य का निर्माण करने का आम आदमी पार्टी का संकल्प व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा कि राज्य की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने राज्य की जनता को निराश किया है।
 
उन्होंने कहा कि विकास को तरसती व भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ आशाभरी नजरों से देख रही है। हर की पौड़ी पर पूजा करने तथा सायंकालीन गंगा आरती में भाग लेने के बाद सिसोदिया ने कहा कि गंगा के दर्शन से उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा ऐसी अनुभूति उन्हें अल्मोड़ा के प्रसिद्ध कैंची धाम में हुई थी। (भाषा)
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट ने बताया, क्यों जंगल की आग की तरह फैला Coronavirus