सम्बंधित जानकारी
- क्या पुतिन को पार्किंसंस रोग है? विशेषज्ञों की राय
- प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स में आई तेजी, निफ्टी में भी रही बढ़त
- 46 दिन बाद देश में 3,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 17,000 के करीब एक्टिव मरीज
- राहुल का सवाल, फ्यूल टैक्स का 68 फीसदी केंद्र के पास, राज्य कैसे जिम्मेदार?
- Twitter के बाद अब एलन मस्क खरीदेंगे Coca Cola
UP: टायर फटने से तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, बच्ची समेत 3 लोगों की मौत
उन्नाव (यूपी)। यूपी के उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टायर फटने की वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस दौरान कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला-पुरुष और 6 महीने की बच्ची शामिल है, वहीं करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी है।
घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खंभोली गांव के पास की बताई जा रही है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों में क्या संबंध है, ये फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। यह भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कार सवार कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे?
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों के संबंध में जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
