suvichar

यूपी में हुआ तिहरा हत्याकांड, कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में सिपाही व उसके 2 परिजनों की हत्या

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (09:56 IST)
बांदा (उप्र)। बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार की आधी रात को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद एक सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 
 
नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने बताया कि बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद प्रयागराज जिले के नैनी थाना में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा, उसकी बहन निशा वर्मा और मां रमावती की कुल्हाड़ी, लाठी और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
ALSO READ: आगरा में महिला डॉक्टर की चाकू से गला रेत कर हत्या
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृत सिपाही के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन, बबलू और उनकी बहन को करीब 2 बजे रात में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
 
सीओ ने बताया कि सिपाही अभिजीत, उसकी बहन व मां को बचाने में अभिजीत के साथी दिलीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया है। दिलीप झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों में समझौता कराने वहां पहुंचा था। बीच-बचाव करने में उसे गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया है। 
 
मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बांदा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल तिहरे हत्याकांड की जांच की जा रही है। (भाषा)
 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख