बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 1 kg gold jewelery will be offered to Ram-Sita in Ayodhya
Written By Author संदीप श्रीवास्तव

अयोध्या में राम-सीता को अर्पित होंगे 1 किलो सोने के आभूषण

Ayodhya Bada Bhaktamal Temple
Ayodhya Bada Bhaktamal Temple: श्रीराम की नगरी अयोध्या जिसे मंदिरों का नगर भी कहा जाता है। अयोध्या में लगभग 8000 से अधिक मंदिर हैं। अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में से एक 'बड़ा भक्तमाल' मंदिर है। 24 नवंबर को यहां उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक किलो सोने के आभूषण मंदिर में विराजमान भगवान राम व माता सीता को अर्पित करेंगे। 
 
मंदिर के महंत अवधेश दास ने बताया की यहां प्रति वर्ष बड़ा भक्तमालजी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस वर्ष उनकी 49वीं  पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बड़ा भक्तमाल मंदिर के शिष्यों व महंतों द्वारा एक किलोग्राम के सोने के आभूषण भगवान को समर्पित करने का कार्यक्रम बनाया है, जिसे 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा भगवान राम व माता सीता को अर्पित किया जाएगा। 
 
इन आभूषणों में सोने का छत्र व सोने का मुकुट होगा। मुख्‍यमंत्री योगी की भूमिका यजमान के रूप मे होगी। यहां का कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी अयोध्या के साधु-संतों के साथ मुलाकात भी करेंगे। 
 
ये भी पढ़ें
Uttarkashi Rescue Operation : श्रमिकों को इस तरह निकाला जाएगा बाहर, NDRF ने बनाई यह योजना