Hanuman Chalisa

SBI की खास स्कीम, मिल सकते हैं 10 हजार रुपए महीने

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (19:01 IST)
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक एन्युटी डिपॉजिट अकाउंट खोलने का विकल्प देता है। यह खाता ग्राहकों को एकमुश्त राशि जमा करने के बाद हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट देता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिन्हें आय का कोई दूसरा बड़ा जरिया नहीं है।
 
इस स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश पर ब्याज की दर वही होगी जो चुने हुए अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के लिए है। आप 5 साल के लिए फंड जमा करते हैं तो आपको ब्याज केवल 5 साल की एफडी पर लागू ब्याज दर के अनुसार मिलेगा। हर कोई इस योजना का लाभ उठा सकता है।
 
क्या है खास बातें : एसबीआई की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम नाबालिगों सहित सभी निवासियों द्वारा खोली जा सकती है। स्कीम के तहत अकाउंट को SBI की एक ब्रांच से दूसरे में ट्रांसफर करने की सुविधा है। एसबीआई की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में न्यूनतम जमा राशि 25,000 रुपए है। इस स्कीम में कोई अधिकतम डिपॉजिट लिमिट नहीं है। 
ALSO READ: Telegram पर दूसरों को नहीं दिखाना चाहते हैं अपना मोबाइल नंबर तो अपनाएं यह तरीका
एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर के समान है। 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को देय ब्याज दर, लागू दर से 0.50% अधिक होगी। एसबीआई स्टाफ और SBI पेंशनभोगियों को देय ब्याज दर, लागू ब्याज दर से 1.00% अधिक होगी। 
ALSO READ: BSNL का 47 रुपए वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और डेटा, इन्हें मिलेगा फायदा
स्कीम में ब्याज का भुगतान जिस दिन अकाउंट खोला गया, उसके अगले महीने की उसी तारीख से शुरू होगा। विशेष मामलों में एन्युटी के बैलेंस अमाउंट के 75 प्रतिशत तक ओवरड्राफ्ट/लोन लेने की सुविधा है। स्कीम के तहत खाते को जमाकर्ता की मृत्यु की स्थिति में मैच्योरिटी से पहले बंद करने की अनुमति है। 15 लाख रुपए तक की जमा राशि पर समय से पहले भुगतान की भी अनुमति है। हालांकि प्रीमैच्योर क्लोजर पर पेनल्टी देनी होगी। 
 
10 हजार मासिक आय के लिए क्या करें : अगर कोई निवेशक हर महीने 10,000 रुपए की मासिक आय चाहता है तो उसे 5,07,964 रुपए जमा करने होंगे। उन्हें 7 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा, जो हर महीने लगभग 10,000 रुपए है। अगर आपके पास निवेश करने के लिए 5 लाख रुपए हैं और आप भविष्य में अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अमेरिका से तनाव, चीन-रूस से नजदीकियां, SCO समिट में पीएम मोदी पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें?

47 किमी और 16 साल की बच्‍ची, बस में 2 दरिंदों ने दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट तक मचाई हैवानियत, जानिए गैंगरेप की पूरी कहानी

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

अगला लेख