1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. sbi changes rules for preganant women candidates

बड़ी खबर, SBI ने गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती नियमों में किया बदलाव

sbi
नई दिल्ली। सार्वजानिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती नियमों में बदलाव किया है।
 
बैंक के अनुसार नए नियमों के तहत नई भर्ती की स्थिति में 3 महीने से अधिक गर्भवती महिला उम्मीदवारों को 'अस्थायी रूप से अयोग्य' माना जाएगा। वे प्रसव के बाद 4 महीने के भीतर बैंक में शामिल हो सकती है।
 
एसबीआई ने नई भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि 3 महीने के समय से कम गर्भवती महिला उम्मीदवारों को 'फिट' माना जाएगा।
 
बैंक द्वारा 31 दिसंबर, 2021 को जारी फिटनेस संबंधित मानकों के अनुसार गर्भावस्था के तीन महीने से अधिक होने की स्थिति में महिला उम्मीदवार को अस्थायी रूप से अयोग्य माना जाएगा। इस स्थिति में उन्हें बच्चे के जन्म के बाद 4 महीने के भीतर शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है।
 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में कोरोना के 7763 नए मामले, 5 संक्रमितों की मौत