dipawali
✕

अब आप घर बैठे निकालें पीपीएफ और एससीएसएस से पैसा

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (10:58 IST)
भारतीय डाक विभाग वरिष्ठ नागरिकों को कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है। इनमें से सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)। वरिष्ठ नागरिकों के बीच ये दोनों योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं।

ALSO READ: आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जानें, यह है प्रक्रिया
 
भारतीय डाक विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों में  60 वर्ष से ऊपर के निवेशकों को राहत देने के लिए किसी भी ब्रांच में जाने की आवश्यकता के बिना अपने निवेश खातों से आंशिक रूप से धन निकालने की अनुमति प्रदान की है। इसके अनुसार वरिष्ठ खुद नागरिक अपने ओर से पैसे लाने के लिए एक अधिकृत व्यक्ति को भेज सकते हैं। इंडिया पोस्ट ने वृद्ध पेशनभोगियों के लिए यह सुविधा शुरू की है, जो अपने अकाउंट से संबंधी पैसे निकालने या किसी और गतिविधि के लिए सक्षम नहीं हैं। हालांकि यह सुविधा केवल साक्षर वरिष्ठ नागरिक ही उठा सकते हैं। पीपीएफ फंड निकालने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

ALSO READ: राहुल गांधी से मिले कन्हैया कुमार, क्या थामेंगे कांग्रेस का हाथ...
 
SB-12 फॉर्म भरें और उस पर अपनी साइन करें। केवल साक्षर वरिष्ठ नागरिक ही इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। उत्तरजीवी के मामले में वह कर्मियों को अधिकृत करने के लिए फॉर्म पर हस्ताक्षर कर सकता है।
 
खाता बंद करने या आंशिक निकासी के लिए खाताधारकों को एसबी-7 फॉर्म या एसबी -7 बी फॉर्म पर भी हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती है।
 
व्यक्ति को खाताधारक के साथ-साथ अधिकृत व्यक्ति के आईडी और पते के प्रमाण की एक स्व-सत्यापित प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी
 
व्यक्ति को पैसे निकालने के लिए पासबुक भी जमा करना होगा।
 
पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों द्वारा खाताधारकों के हस्ताक्षर का मिलान करने और फिर फंड जारी करने के बाद लेनदेन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख