Govardhan puja
✕

4 दिन बाद फिर देश में कोरोना के 30,000 से ज्यादा नए मामले, मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का महाभियान

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (15:34 IST)
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में 4 दिनों बाद फिर 30,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।
 
पिछले 24 घंटों में 30,570 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए जबकि महामारी की वजह से 431 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 38,303 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।
 
देश में कुल 3 करोड़ 33 लाख 47 हजार 325 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 25 लाख 60 हजार 474 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में 3 लाख 42 हजार 923 एक्टिव मरीज हैं। महामारी से अब तक 4 लाख 43 हजार 928 लोग मारे जा चुके हैं।
 
17 सितंबर को वैक्सीनेशन का महाभियान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगामी 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं।
 
भाजपा ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सहयोग देने के लिए दो लाख गांवों में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 43 दिनों में अभी तक पार्टी ने ऐसे 6.88 लाख स्वयंसेवक तैयार किए हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख