Hanuman Chalisa

Rules Changes : 1 दिसंबर से बदलेंगे कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, आपके लिए जानना जरूरी

Updated: रविवार, 30 नवंबर 2025 (22:01 IST)
Rule changes from december 1 : 1 दिसंबर से कई महत्वपूर्ण नियमों बदलाव हो रहा है, जिनका आम आदमी पर असर पड़ेगा। 1 दिसंबर से आधार कार्ड ऑनलाइन नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा मिलेगी, सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट से होगा। UIDAI ने नया आधार ऐप भी लॉन्च किया है।
ALSO READ: Hong Kong Fire : हांगकांग अग्निकांड में अब तक 146 लोगों की मौत, 150 लोग लापता, तलाशी अभियान अभी भी जारी
1 दिसंबर को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
तेल कंपनियां 1 दिसंबर को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर रेट में उतार-चढ़ाव के आधार पर कीमतें तय होंगी। जहां पिछले महीने कमर्शियल LPG सस्ता हुआ था, वहीं घरेलू उपभोक्ता इस बार नए रेट्स पर नजर लगाए हुए हैं, क्योंकि इनका सीधा असर मासिक बजट पर पड़ता है।
 
आधार कार्ड से जुड़े नियम 
1 दिसंबर से आपका आधार कार्ड आसानी से अपडेट होगा। यूआईडीएआई ने नया आधार ऐप भी लॉन्‍च कर दिया है। आपके आधार कार्ड पर नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी आप पूरी तरह से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस नई अपडेट प्रक्रिया से अब डेटा का सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे सरकारी रिकॉर्ड से हो जाएगा। आप अपना मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। 
 
महंगा होगा हवाई किराया
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 1 दिसंबर से बदलाव होगा। नई दरों का असर एयरलाइंस के ऑपरेटिंग कॉस्ट पर पड़ेगा और यात्रा के व्यस्त सीजन में हवाई किराए में भी उतार-चढ़ाव संभव है। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एटीएफ यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतें भी अपडेट करती हैं। कई बार कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता। लेकिन अगर कीमतें अप्रत्‍याशित रूप से बढ़ीं तो इसका सीधा असर हवाई किराये पर भी पड़ सकता है।   
ALSO READ: गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी
क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल  
तेल कंपनियां हर माह की शुरुआत में पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है। हालांकि ये कीमतें हर दिन भी बदल सकती हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक रुझानों और करेंसी की चाल पर निर्भर करती हैं। 1 दिसंबर को अगर ऐसा होता है तो लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। Edited by : Sudhir Sharma
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

"छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश से चली?" लोकसभा में गौरव गोगोई के तीखे सवाल, NTA और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

LIVE: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा, जितेंद्र सिंह बोले- UPA राज में भी होते थे पेपर लीक

योगी सरकार में अब तक अनुसूचित जाति/जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली आर्थिक सहायत

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

AMC का सख्त रुख, EWS और LIG आवास रूप से किराए पर दिया तो 90 दिनों के लिए होगा सील

अगला लेख