suvichar

महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए 4 महानगरों में क्या है नए दाम?

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (13:34 IST)
नई दिल्ली। मई के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में 100 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। इससे पहले एक अप्रैल को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।
 
IOC के अनुसार, 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 2355.50 रुपए का पड़ेगा। 30 अप्रैल तक इसके लिए 2253 रुपए ही लगते थे। इसी तरह कोलकाता में 2351 रुपए की जगह 2455 रुपए, मुंबई में 2205 रुपए की जगह 2307 रुपए चुकाने होंगे। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2406 रुपए से बढ़कर 2508 रुपए हो गई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर विमान ईंधन पर भी पड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमतों में 3,649.13 रुपए प्रति किलोलीटर या 3.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 1,16,851.46 रुपए प्रति किलोलीटर (116.8 रुपये लीटर) पर पहुंच गया है।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख