Hanuman Chalisa

कांग्रेस की महंगाई मैराथन : विजेताओं को मिले पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू

रविवार, 1 मई 2022 (08:51 IST)
इंदौर। आसमान छूती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के संगठन सेवा दल ने शनिवार को इंदौर में अनूठे विरोध प्रदर्शन के तहत युवकों और युवतियों की दौड़ आयोजित की। धावकों के पीछे दौड़ते हुए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के विरोध में रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।
 
कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक 'महंगाई मैराथन' नाम की इस दौड़ के विजेताओं को इनाम के तौर पर पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू सरीखी वे चीजें दी गईं जिनके मूल्य इन दिनों ऊंचे स्तरों पर हैं।
 
कांग्रेस सेवादल की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि हमने महंगाई मैराथन में युवक और युवती, दोनों वर्गों में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10-10 लीटर पेट्रोल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5-5 किलोग्राम सोयाबीन तेल और तृतीय पुरस्कार के रूप में एक-एक किलोग्राम नींबू प्रदान किए।'
 
उन्होंने कहा कि दौड़ के विजेताओं को ये अनूठे पुरस्कार इसलिए दिए गए ताकि कमरतोड़ महंगाई को लेकर जनता की पीड़ा सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं तक पहुंच सके।
 
यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों के चलते आम जरूरत की चीजों की महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

'आपने देश की अंतरात्मा जगा दी, अब अनशन खत्म कीजिए'— शशि थरूर की सोनम वांगचुक से भावुक अपील

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस; कल तक मांगा जवाब

कल का मौसम : अगले 12 घंटों में बदलेगा इन 22 राज्यों का मिजाज! IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

अगला लेख