मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. ट्रंप ने मीडिया पर बिडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप छुपाने का आरोप लगाया
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (16:44 IST)

ट्रंप ने मीडिया पर बिडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप छुपाने का आरोप लगाया

Donald Trump
मिलवॉकी (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्य धारा मीडिया और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है। 
 
चुनावी रैली के लिए निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि आज जो हम देख रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मुझे लगता है कि यह बहुत दु:खद समय है और मीडिया और निश्चित रूप से बड़ी टेक (कंपनियों) के लिए इसे बेहद दुखद युग माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो इन कंपनियों के साथ हो रहा है, मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि उन्हें खुद को बेहद सीमित कर लिया है। आपको पता है कि जब वे भ्रष्टाचार नहीं दिखाना चाहते, जैसे कि बिडेन के मामले में, वह पूरी तरह भ्रष्टाचार है और सबको पता है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पता है कि मेरा ताल्लुक कहां से है। यह काफी भेदभावपूर्ण है। ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा। यह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है। मेरे कहने का मतलब है कि यह इसके विपरीत है। यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। (भाषा)