1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. US presidential debate

आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट लेकर नहीं दिखा ‘उत्साह’, कम हो गए 1 करोड़ व्यूज

US Presidential election
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई तीसरी और आखिरी बहस को लेकर मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। इस बहस को 6.30 करोड़ लोगों ने देखा। पहली बहस के मुकाबले इसे करीब 1 करोड़ व्यूज कम मिले। 
नील्सन मार्केटिंग रिसर्च ने बयान में बताया गया कि तकरीबन 6 करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गई। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को 7 करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था।
 
इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को 7 करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था। (भाषा)
अगला लेख
Diesel जनरेटर को CNG जनरेटर में बदलने में करेगा मदद करेगा आईजीएल