1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
  4. अमेरिकी चुनाव : बिडेन ने चंदा करके सितंबर में जुटाए 38 करोड़ 30 लाख डॉलर

Joe Biden | अमेरिकी चुनाव : बिडेन ने चंदा करके सितंबर में जुटाए 38 करोड़ 30 लाख डॉलर

Joe Biden
वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सितंबर माह में 38 करोड़ 30 लाख डॉलर चंदे के तौर पर जुटाए हैं। इस बात की जानकारी बुधवार रात को दी गई। 3 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले बिडेन के बैंक खाते में 43 करोड़ 20 लाख डॉलर की राशि एकत्रित हो गई है।
बिडेन ने ट्वीट करके सितंबर में जुटाई गई राशि के बारे में जानकारी दी और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते कहा कि और काम किया जाना अभी बाकी है, लेकिन मैं अच्छी खबर साझा करना चाहता था। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान ने सितंबर में जुटाई गई राशि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। (भाषा)
अगला लेख
Corona India Update : तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 81514 ठीक