शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. up election result 2022 swami prasad maurya says sp won over 300 seats in postal ballot
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 मार्च 2022 (19:50 IST)

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल, कहा- हुआ है कोई बड़ा खेल

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल, कहा- हुआ है कोई बड़ा खेल - up election result 2022 swami prasad maurya says sp won over 300 seats in postal ballot
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कोई ना कोई 'बड़ा खेल' हुआ है।
 
मौर्य ने एक ट्वीट में बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी को 403 में से 304 सीट मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर के मतदान में समाजवादी पार्टी 304 सीट पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। लेकिन ईवीएम से मतों की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कि कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।
मौर्य विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही प्रदेश की भाजपा सरकार से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे। उन्होंने फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीट जीतकर एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी की है, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी को कुल 18 सीट मिली हैं।
ये भी पढ़ें
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल हटाई गई, कार्यक्रम पर करोड़ों का खर्च