• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP leader dies in celebration of victory in UP
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 मार्च 2022 (15:09 IST)

UP में जीत के जश्न में BJP नेता की मौत, 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Uttar Pradesh Assembly Elections
उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बहरिया के नेवादा गांव में पार्टी की जीत के दौरान निकाले गए जुलूस पर हुए पथराव और लाठी-डंडे से की गई पिटाई में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बाद में लापरवाही बरतने को लेकर 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रयागराज में जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान निकाले गए जुलूस पर पथराव और लाठी-डंडे से पिटाई की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

एसएसपी प्रयागराज ने बताया कि क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत के बारे में उच्चाधिकारियों को समय नहीं देने और मृतक के परिजनों को प्रताड़ित करने को लेकर 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
ये भी पढ़ें
UP Election Result 2022: UP में एतिहासिक जीत लेकिन इन 3 सीटों पर जमानत भी नहीं बचा पाए BJP