1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Sanjay Singh targets BJP in Uttar Pradesh

ये ना राम के हैं, ना काम के हैं : संजय सिंह

uttar pradesh assembly election 2022
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर विधानसभा के अरौल कस्बे में आयोजित आम आदमी पार्टी की जनसभा में पहुंचे प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन की अपील की और उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास विधानसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।इसलिए वह लोगों को आपस में लड़ाने की बात कर रहे हैं।

भाजपा का नाम ही भारतीय झगड़ा पार्टी है। यह लोग अस्सी-बीस की बात करके लोगों को मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये ना राम के हैं, ना काम के हैं और ना ही आम के हैं। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों को रोजगार नहीं हैं, वहीं आवाज उठाने पर डंडे बरसाने का काम किया गया है।

भाजपा से सावधान रहें, यह ना राम के हैं, ना काम के हैं और ना ही आम के हैं। अब आपको तय करना है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास कर देश में एक मॉडल प्रस्तुत किया है। हमें अस्पताल बनाना, सड़क व स्कूल बनाना, फ्री बिजली देना व बस में माताओं, बहनों को फ्री सफर कराना आता है।

उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर हम तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी, वहीं पुराने बकाया बिल भी नहीं देने पड़ेंगे। दस लाख युवाओं को नौकरी देंगे, नौकरी न मिलने तक उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता, माताओं-बहनों को एक हजार प्रतिमाह, किसानों को फसल का दाम 24 घंटे में देने का काम करेंगे। हम जो कहते हैं, उसको पूरा करके भी दिखाते हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
यूपी में दल-बदल की सियासत, 15 विपक्षी विधायकों को भाजपा पर भरोसा, 3 मंत्रियों को रास आई सपा